फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एकला बंधे पर ANTF ने की कार्रवाई, 2.35 करोड़ की स्मैक व 'ओजी' संग 6 गिरफ्तार

Tue, 27 Jan 2026 11:35 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से करीब 770 ग्राम अवैध आर्गेनिक/हाइड्रोपोनिक बीडस (ओजी) ओसियन ग्रीन और 1.025 किलोग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद की गई है। बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 2 करोड़ 35 लाख रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों संग पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) यूनिट लखनऊ और थाना गीडा पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान अवैध मादक पदार्थों के साथ छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से करीब 770 ग्राम अवैध आर्गेनिक/हाइड्रोपोनिक बीडस (ओजी) ओसियन ग्रीन और 1.025 किलोग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद की गई है। बरामद मादक पदार्थों की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 2 करोड़ 35 लाख रुपये बताई जा रही है। 

इसके साथ ही जामा तलाशी में आठ एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 1,02,514 रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त दो चार पहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शमशाद अहमद उर्फ साहिल, श्याम मोहन यादव, संतोष पांडेय, जितेंद्र गुप्ता, राहुल दूबे और मनोज उर्फ संटू चौरसिया के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


संतोष देवरिया के एकौना थाना क्षेत्र का रहने वाला है। अन्य सभी आरोपी गोरखपुर के हैं। एएनटीएफ थाना बाराबंकी के उप निरीक्षक सूरज सिंह की तहरीर पर गीडा थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त नेटवर्क के अन्य सदस्यों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है और आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें