फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बहराइच से रेस्क्यू कर लाया गया एक और आदमखोर भेड़िया

Wed, 11 Sep 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिड़ियाघर के क्वारंटीन सेल में रखा गया, बहराइच में सोमवार की रात पिंजरे में कैद हुआ था भेड़िया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बहराइच में आतंक मचाए आदमखोर भेड़ियों में से एक और को सोमवार की रात पकड़ लिया गया। उसे गोरखपुर चिड़ियाघर लाया गया है। यहां इसे क्वारंटीन सेल में रखा गया है। वहां से रेस्क्यू कर चिड़ियाघर आने वाला यह दूसरा भेड़िया है।
बहराइच के करीब 50 गावों में भेड़ियों ने आतंक मचा रखा है। इनके हमले में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 10 दिन पहले एक नर भेड़िया को शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान के रेस्क्यू सेंटर में लाया गया था। मंगलवार की शाम एक मादा भेड़िए को लेकर वन विभाग की टीम रेस्क्यू सेंटर पहुंची। दोनों भेड़िए क्वारंटीन सेल में रखे गए हैं। भोजन और एकांत माहौल पाने के बाद नर भेड़िया धीरे-धीरे शांत हो रहा है। उसे दिनभर में करीब दो किलो बकरे का गोश्त दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिड़ियाघर के मुख्य वन्यजीव चिकित्सक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि मादा भेड़िए को क्वारंटीन सेल में रखा गया है। जंगल में भेड़ियों को कई बार शिकार नहीं मिलता तो वह दिनभर भूखे रह जाते हैं। कई दिनों तक पेट न भरने की वजह से ही वह आदमखोर हो जाते हैं। समय पर भोजन-पानी मिलने से मादा भेड़िया भी शांत हो जाएगी। इस तरह कुछ दिनों में दोनों सामान्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें