गोरखपुर। एम्स इलाके के कुसम्ही बहरामपुर के भू-माफिया कमलेश यादव पर पुलिस ने रविवार को धोखाधड़ी का एक और केस दर्ज किया है। माफिया पर अब तक 29 केस दर्ज हो चुके हैं। कमलेश अभी जेल में है।
जानकारी के अनुसार, मैरवा बिहार निवासी इसरावती देवी ने तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2019 में कमलेश यादव से जमीन लिखवाई थी। इसके बदले उसने 9.5 लाख रुपये लिए थे। बाद में पता चला कि जमीन सीलिंग की है। एम्स पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस उसपर जल्द ही गैंगस्टर लगाने वाली है। वही सीलिंग की जमीन पर बने उसके आईटीआई काॅलेज को भी ध्वस्त कराने की तैयारी है। संवाद