फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महाकाल ग्रुप का एक और सदस्य गिरफ्तार, लूट की घटना को दिया था अंजाम

Fri, 02 Jun 2023 01:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

ग्रुप के युवक छोटे-छोटे विवाद पर व्हाट्सएपप पर एक सूचना के जरिए एकत्र हो जाते थे और मारपीट-लूट की घटना को अंजाम देते थे। महाकाल टीम के एडमिन और सदस्यों ने 21 मई की रात भरवलिया गांव के पास विजय गुप्ता के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गुलरिहा पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे महाकाल ग्रुप के एक और सदस्य को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान दीपक शर्मा निवासी जैनपुर बरगदही के रूप में की गई है। आरोपी के पास से 1200 रुपये नकदी मिले हैं, जो लूट के थे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि क्षेत्र के खपड़हवा, रामनगर, जैनपुर, खुटहन और अन्य गांवों के युवकों की तरफ से इंटरनेट मीडिया के व्हाट्सएप प्लेटफार्म पर महाकाल टीम नाम से ग्रुप संचालित किया जा रहा था। ग्रुप के युवक छोटे-छोटे विवाद पर व्हाट्सएपप पर एक सूचना के जरिए एकत्र हो जाते थे और मारपीट-लूट की घटना को अंजाम देते थे। महाकाल टीम के एडमिन और सदस्यों ने 21 मई की रात भरवलिया गांव के पास विजय गुप्ता के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया था।

इसे भी पढ़ें: जिद के आगे झुकी दुनिया: मां की बीमारी कह टालता रहा युवक, अड़ी रही युवती; साढ़े चार घंटे बाद हुआ निकाह
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप के राजेश यादव, आलोक यादव उर्फ चंचल, सूरज यादव से विजय गुप्ता की कहासुनी हुई थी। सूचना पर महाकाल के एडमिन और अन्य सदस्य इकट्ठा हुए और विजय गुप्ता के साथ मारपीट करते हुए 45 हजार रुपये छीन लिए थे। पुलिस जैनपुर निवासी राजेश यादव, आलोक यादव एवं सूरज यादव को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जांच के दौरान दीपक शर्मा निवासी जैनपुर का भी नाम आया था। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें