फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पशु तस्करों ने पुलिस पर किया पथराव, एक दारोगा- सिपाही घायल; देर रात की घटना

Thu, 19 Jun 2025 11:37 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गुलरिहा थाने के दरोगा अजीत कुमार और दीवान मोहसिन संगम चौराहे के पास गश्त पर थे। सामने पुलिस को देखकर पशु तस्करों ने गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
थाना गुलरिहा( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलरिहा इलाके के संगम चौराहा के पास बुधवार की रात पशु तस्करों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें एक दरोगा और एक सिपाही घायल हो गए। दोनों का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। वहीं, पशु तस्कर मौके से भाग हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शाहपुर पुलिस बुधवार की रात एक बजे के करीब पशु तस्करों का पीछा कर रही थी। उसी समय गुलरिहा थाने के दरोगा अजीत कुमार और दीवान मोहसिन संगम चौराहे के पास गश्त पर थे। सामने पुलिस को देखकर पशु तस्करों ने गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया।

साथ ही गाड़ी में ठोकर मारकर भाग गए। पत्थर लगने से दरोगा के सिर में चोट आई है। दोनों का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। गुलरिहा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें