फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली पोषण जागरुकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने विकास भवन से किया रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पोषण अभियान के तहत बाल विकास विभाग की तरफ से शुक्रवार को शहर परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जागरुकता रैली निकाली। विकास भवन में रैली को बाल विकास परियोजना अधिकारी अभिनव कुमार मिश्रा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली विकास भवन से शुरू होकर आंबेडकर चौराहा, शास्त्री चौक होते हुए विकास भवन में आकर समाप्त हो गई।
रैली में शहर परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मुख्य सेविका शामिल हुईं। रैली के माध्यम से पोषण के बारे में लोगों को बताया गया। पोषण अभियान का लक्ष्य सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत, है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिनव कुमार मिश्र ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आठ मार्च 2018 को प्रधानमंत्री ने राजस्थान से पोषण मिशन की शुरुआत की थी। सरकार का उद्देश्य इसे दस करोड़ लोगों तक पहुंचाना है। भारत सरकार ने छह साल से कम उम्र के बच्चों और महिलाओं के बीच कुपोषण को कम करने के लिए पहले से कई योजनाएं लागू की हैं। इसके बावजूद कुपोषण की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पोषण मिशन का लक्ष्य कुपोषण और कम वजन के बच्चों के जन्मदर को प्रति वर्ष दो प्रतिशत कम करना है। कुपोषण की समस्या को दूर कर सशक्त भारत बनाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें