फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नए सिरे से होगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले की चयन प्रक्रिया को किया गया निरस्त
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के रिक्त पदों पर अब नए सिरे से नियुक्ति की जाएगी। नए शासनादेश के अनुसार अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की शैक्षिक योग्यता इंटर पास होगी। पहले की प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि नए शासनादेश के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकताओं एवं सहायिकाओं की मानदेय पर नियुक्ति हेतु पूर्व में निर्गत समस्त शासनादेशों को निरस्त किया गया है। नए सिरे से चयन प्रकिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा है कि शासन की तरफ से जो आदेश आया है उसमें स्पष्ट कहा गया है कि यदि पूर्व में कोई चयन की कार्यवाही जनपद में शुरू की गई हो तो उसे निरस्त किया जाए। अब जो भी चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी वह नए शासनादेश के अनुसार की जाएगी। नए शासनादेश में कई बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें