फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इंटर में सर्वाधिक अंक पाने वाले आनंद को मिला एक लाख रुपये का पुरस्कार

विज्ञापन
इंटर में सर्वाधिक अंक पाने वाले आनंद को मिला एक लाख रुपये का पुरस्कार
विज्ञापन
- राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह में बोले मेयर सफलता के लिए कठिन परिश्रम जरूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अन्नपूर्णा देवी मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में इंटर की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र आनंद यादव को एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार के साथ ही स्वर्ण पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जबकि हाई स्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर छात्र निखिल साहू को 51 हजार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजकीय जुबली इंटर काॅलेज में पुरातन छात्र डाॅ.एसके लाट द्वारा स्थापित संस्था अन्नपूर्णा देवी मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने सम्मानित होने वाले छात्रों को बधाई दी। कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है। आज अपने परिश्रम से विभिन्न क्षेत्रों में जिले के मेधावी नाम रोशन कर रहे हैं। राजकीय जुबली इंटर काॅलेज के छात्र भी कठिन परिश्रम कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि केपी सिंह ने राम और कृष्ण का उदाहरण को देते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान छात्रों से किया। पूर्व प्रवक्ता पीडी दूबे, प्रधानाचार्य समर बहादुर सिंह ने भी कार्यक्रम में विचार रखे। संचालन कृपाशंकर ने किया। इस मौके पर डाॅ.दीपक श्रीवास्तव, संजय पांडेय, सुरेश सिंह, डाॅ. राकेश ओझा, डाॅ.अरूणेंद्र राय, मनोरमा रानी, डाॅ. अंकिता राय, वंदना, डाॅ. रेखा श्रीवास्तव, डाॅ. सरोज, डाॅ. आशुतोष राय आदि मौजूद रहे। वहीं, संस्था ने विद्यालय में छात्रों के लिए दो वाटर कूलर भी दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें