फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चौकीदार की बहू से गहने की जालसाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच। थाना क्षेत्र के ग्राम कैथवलिया निवासी व गांव के चौकीदार की बहू अमीना को झांसा देकर एक अज्ञात महिला शुक्रवार को दो लाख रुपये से अधिक का जेवर लेकर फरार हो गई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, बच्चे को गोद में लेकर एक महिला गांव में जेवर साफ करने आई थी। जेवर सफाई के बाद जेवर का वजन बढ़ जा रहा था। इसी लालच में पीड़ित महिला के अनुसार सोने का हार, झाली, बाली, अंगूठी, मंगल सूत्र आदि दो लाख से अधिक का जेवर साफ करने को दे दिया। महिला का फोटो भी खींच लिया। अपने बच्चे के बहाने आरोपी महिला झांसा देकर सारा जेवर लेकर फरार हो गई। गांव की अन्य महिला भी ठगी की शिकार हुई है। महिला की शिकायत केस दर्ज कर आरोपी महिला के कथित फोटो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें