चौरीचौरा थाना क्षेत्र करमहा ओवर ब्रिज के नीचे मंगलवार को आठ बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पास मिले कागजात के अनुसार बुजुर्ग की पहचान जय किशुन प्रसाद (60) थाना उरुवा के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज सौरभ झा और रजनीश मिश्रा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है।