फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छत पर सो रहे अधेड़ की गला रेतकर हत्या, बहू की तहरीर पर केस दर्ज

Mon, 09 Sep 2024 10:41 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

 अवधेश पटेल किसान हैं, उनका बेटा गुजरात में मजदूरी करता है। घर पर बेटी और बहू रहती हैं। वह खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए। आरोप है कि रात करीब 12 बजे छत पर अज्ञात बदमाश चढ़ गया। वह घर में घुसने का प्रयास करने लगा। अवधेश ने विरोध किया तो धारदार हथियार से हमला कर उनका गला रेत दिया और फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतक अवधेस की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौरीचौरा क्षेत्र के चौरी टोला पिपरिया में शनिवार रात छत पर सो रहे अवधेश पटेल (48) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ हाल में देखकर बहू ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए और अवधेश को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बहू रंजना पटेल की तहरीर पर केस दर्ज किया है। बाल खुर्द निवासी धर्मेंद्र शर्मा उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अवधेश पटेल किसान हैं, उनका बेटा गुजरात में मजदूरी करता है। घर पर बेटी और बहू रहती हैं। वह खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए। आरोप है कि रात करीब 12 बजे छत पर अज्ञात बदमाश चढ़ गया। वह घर में घुसने का प्रयास करने लगा। अवधेश ने विरोध किया तो धारदार हथियार से हमला कर उनका गला रेत दिया और फरार हो गया।

गंभीर रूप से घायल अवधेश किसी तरह भागकर नीचे पहुंचे और अपनी बहू व बेटी को जगाया। खून देखकर दोनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए और उन्हें अस्पताल ले गए। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ अनुराग सिंह, थानेदार संजय कुमार मिश्रा, चौकी इंचार्ज नागेंद्र मणि ने पहुंचकर घटना की जांच ली।
विज्ञापन


दस दिन पहले मुंबई से लौटा है आरोपी
बालखुर्द निवासी धर्मेंद्र शर्मा उर्फ गोलू मुंबई में सैलून में काम करता है। वह 10 दिन पहले मुंबई से घर लौटा था। किसी बात को लेकर वह अवधेश से नाराज चल रहा था। इसका कारण उससे पूछा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार वह अवधेश के घर हमेशा आता जाता था, उनकी बेटी से उसकी दोस्ती भी थी। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। इसके लिए उनकी बेटी और आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।

एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके मोबाइल की जांच और कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें