फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भगवान झूलेलाल को भोग लगा उतारी आरती

Fri, 07 Aug 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। चालिहो महोत्सव के अवसर पर बृहस्पतिवार को सिंधी समाज के लोगों ने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना की। गोरखनाथ स्थित भगवान झूलेलान मंदिर में सुबह व शाम को भगवान झूलेलाल को भोग लगाया गया। पुजारी सुखदेव एलानी ने आरती की। इस दौरान भजन भी गाए गए। जटाशंकर स्थित भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना पुजारी सांईं रविदास की ओर से की गई। पूजन के दौरान भगवान झूलेलाल का विशेष शृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर आरती उतारी और भजन-कीर्तन में भाग लिया। धार्मिक माहौल के बीच बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें