फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति के लालच में ले ली जान: मंदबुद्धि युवक को धोखे से दे दिया जहर, खून की उल्टियां करते हो गई मौत

Sat, 25 Apr 2026 06:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

तहरीर के मुताबिक, 25 सितंबर 2024 की शाम आरोपी बहला-फुसलाकर जितेंद्र को घर से अपने साथ ले गए। इसके बाद उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया गया। 29 सितंबर को उसकी हालत बिगड़ गई। मां के अनुसार जब वह बेटे के पास पहुंचीं, तो उसने बताया कि उसे कुछ पिलाया गया है और वह बच नहीं पाएगा। उसे खून की उल्टियां होने लगीं और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हत्यारोपी अभियुक्त - फोटो : स्त्रोत- पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संपत्ति हड़पने के लिए मंदबुद्धि युवक को बहला-फुसलाकर जहर देकर हत्या करने के मामले में चिलुआताल पुलिस ने मृतक के बहनोई के भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अजित उर्फ मावेन्द्र महराजगंज के पनियरा हेम छापर टोला पोखरहवा का रहने वाला है। यह मामला कोर्ट के आदेश पर 30 जनवरी 2025 को दर्ज किया गया था। पुलिस मामले में नामजद तीन अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि महुआतर गांव निवासी दुलारी देवी (70) ने आरोप लगाया था कि उनके परिवार की संपत्ति हड़पने की नीयत से उनके दामाद नरेंद्र कुमार, उसके भतीजे अजीत उर्फ मावेन्द्र, अजीत की मां राजपति देवी व भाई प्रदीप कुमार ने साजिश रची।

दुलारी देवी के अनुसार उनका इकलौता बेटा जितेंद्र कुमार उर्फ जीतन मानसिक रूप से कमजोर था, जिसका आरोपियों ने फायदा उठाया। तहरीर के मुताबिक, 25 सितंबर 2024 की शाम आरोपी बहला-फुसलाकर जितेंद्र को घर से अपने साथ ले गए। इसके बाद उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया गया।
विज्ञापन


29 सितंबर को उसकी हालत बिगड़ गई। मां के अनुसार जब वह बेटे के पास पहुंचीं, तो उसने बताया कि उसे कुछ पिलाया गया है और वह बच नहीं पाएगा। उसे खून की उल्टियां होने लगीं और उसकी मौत हो गई।

पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। घटना के बाद पीड़िता ने थाने से लेकर उच्च अधिकारियों तक शिकायत की लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर चिलुआताल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की विवेचना जारी है और अन्य नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही नामजद अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें