फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल पा रहा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीआरकेएस ने बैठक कर व्यवस्था ठीक करने की मांग की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के स्टेशन स्थित केंद्रीय कार्यालय पर बुधवार को कर्मचारी सभा का आयोजन किया गया। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे के ललित नारायण मिश्र केंद्रीय चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर इलाज न मिलने पर चर्चा की गई।
पीआरकेएस के महामंत्री विनोद राय ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे केंद्रीय चिकित्सालय किसी समय में बहुत अच्छा अस्पताल हुआ करता था। यहां पर बाहर के लोग भी इलाज कराने आते थे। लेकिन, मौजूदा समय में रेलवे अस्पताल में कर्मचारियों का न तो इलाज हो पा रहा है न ही ठीक से मल्टी स्पेशियलिटी अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक कर्मचारी की पत्नी, जिसे सीटी स्कैन के लिए बाहर सेंटर पर भेजा जाना था, लेकिन एंबुलेंस के अभाव में दो दिन तक सीटी स्कैन नहीं हो पाया। अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाॅफ की कमी बनी हुई है। इसकी वजह से कर्मचारी रेलवे अस्पताल में इलाज कराना नहीं चाह रहे हैं। महामंत्री ने मांग की कि रेलवे अस्पताल की दुर्व्यवस्था को सुधारा जाए। बैठक में एके सिंह, मनोज द्विवेदी, कौशल सिंह, एससी अवस्थी, आरपी भट्ट, देवेश सिंह, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, एबी पांडेय, अजय त्रिपाठी, हेमंत कुमार, दीपक प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें