फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मिलकर आगे बढ़ाएंगे शोध परियोजनाएं

विज्ञापन
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, आरोग्यधाम गोरखपुर और बापू स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीपीगंज के बीच
विज्ञापन
महायोगी गोरखनाथ विवि और बापू पीजी कॉलेज के बीच हुआ करार
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, आरोग्यधाम गोरखपुर और बापू स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीपीगंज के बीच शैक्षणिक गतिविधियों के आदान-प्रदान, संयुक्त शोध परियोजनाओं को आगे बढ़ाने और संयुक्त रूप से विविध कार्यक्रमों के लिए बृहस्पतिवार को करार हुआ।

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी की उपस्थिति में कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव और बापू स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीपीगंज की ओर से प्रधानाचार्य प्रो. मंजू मिश्रा ने एमओयू (समझौता करार) पर हस्ताक्षर किए। कुलपति डॉ. वाजपेयी ने कहा कि दोनों संस्थान मिलकर शैक्षिक पाठ्यक्रमों और शोध की गुणवत्ता की दिशा में मिसाल कायम करेंगे। शार्ट टर्म कोर्स, सेमिनार और व्याख्यान हो सकेंगे। इस दौरान विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव श्रीकांत, एमओयू के समन्वयक महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के डॉ. विमल कुमार दूबे भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों ने की समूह परिचर्चा
गोरखपुर। गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मिशन निरामय को लेकर आयोजित पांच दिवसीय टीचिंग लर्निंग प्रोसेस कार्यशाला का तीसरा दिन समूह परिचर्चा (ग्रुप डिस्कशन) पर केंद्रित रहा। प्रतिभागियों ने केस स्टडी, नॉलेज एंड स्किल असेसमेंट और हेल्थ केयर डिलीवरी स्किल्स पर चर्चा की। कार्यशाला में प्राचार्य डॉ. डीएस अजीथा, सोसन दन, रोजी, सत्यभामा, आराधना, खुशबू आदि की सक्रिय सहभागिता रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें