फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रेलर ने रोडवेज बस में मारी ठोकर, 15 यात्री घायल- आधे घंटे रहा जाम; बस्ती से आ रही थी सवारी

Tue, 20 May 2025 06:19 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

मंगलवार सुबह करीब सात बजे राप्तीनगर डिपो की सरकारी बस बस्ती से करीब 47 सवारियों को लेकर गोरखपुर आ रही थी। बस जैसे ही सीहापार ओवर ब्रिज पर पहुंची, तभी पीछे से एक ट्रेलर ने ठोकर मार दिया। ठोकर लगते ही यात्री सीट पर टकरा गए।
विज्ञापन
ट्रेलर ने बस में पीछे से मारी टक्कर - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाके के सीहापार ओवरब्रिज की ढलान पर मंगलवार सुबह एक ट्रेलर ने रोडवेज की बस को पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे करीब 15 यात्री घायल हो गए। आस पास के ग्रामीणों ने घायलों को बस से निकालकर सरकारी एम्बुलेंस से सहजनवां सीएचसी पहुंचाया।

विज्ञापन


इस दौरान बस्ती से गोरखपुर आने वाली लेन पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची सहजनवां पुलिस ने जाम खुलवाया। पुलिस के मुताबिक, घायलों में संतकबीरनगर खलीलाबाद मोहिद्दीनपुर निवासी लक्ष्मण (35), खलीलाबाद बनियाबारी के सुरेंद्र कुमार (32), मुंडेरवा के राम लाल (35), कबूतरी (34) और लक्ष्मीपुर के आकाश का इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब सात बजे राप्तीनगर डिपो की सरकारी बस बस्ती से करीब 47 सवारियों को लेकर गोरखपुर आ रही थी। बस जैसे ही सीहापार ओवर ब्रिज पर पहुंची, तभी पीछे से एक ट्रेलर ने ठोकर मार दिया। ठोकर लगते ही यात्री सीट पर टकरा गए। बस के अंदर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना को देकर बस से घायलों को निकाला। गनीमत रहा कि घायलों में किसी को सिर,किसी को पैर,कमर आदि में चोट आई थी। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से अधिकतर घायल खुद ही निजी अस्पताल चले गए। केवल छह यात्रियों का वहां इलाज चल रहा है।

घटना के बाद पुलिस के साथ ही परिवहन विभाग के अधिकारी जांच पड़ताल कर दुर्घटना का कारण पता कर रहे हैं। सहजनवां थाना प्रभारी महेश चौबे ने बताया कि सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें