संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से खलीलाबाद-मगहर खंड के बीच ट्रैफिक एवं पावर ब्लाॅक दिये जाने की वजह से आम्रपाली एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को नियंत्रित करके चलाया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 31 मई को रास्ते में 55 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। 22532 मथुरा जं.-छपरा एक्सप्रेस एक जून को मार्ग में ढाई घंटे नियंत्रित कर चलाई जायेगी। 15622 आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या एक्सप्रेस एक जून को मार्ग में दो घंटे नियंत्रित कर चलाई जायेगी। 12492 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस एक जून को मार्ग में एक घंटे 50 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। 12512 कोच्चुवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस एक जून को मार्ग में 25 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।