फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं के लापता होने का मामला: अंबेडकरनगर के होटल संचालक संग 2 गिरफ्तार, इस वजह से बने आरोपी

सार

पुलिस ने छापा के दौरान गेस्ट हाउस संचालक मोहम्मद हनीश को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर 19 वर्षीय छात्रा जैनब और गेस्ट हाउस संचालक मोहम्मद हनीश के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। रविवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपीगंज थाना क्षेत्र से स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं दो छात्राओं को शनिवार को पुलिस ने अंबेडकरनगर से खोज निकाला था। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने अंबेडकरनगर के होटल संचालक और एक 19 वर्षीय छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में छात्रा को बहला-फुसला कर साथे ले जाने और गेस्ट हाउस संचालक को शरण देने का आरोपी बनाया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह कक्षा 10 की 19 वर्षीय और कक्षा आठवीं की 15 वर्षीय छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं लेकिन वापस नहीं आईं।

परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद पीपीगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने संभावित स्थानों पर तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को पुलिस टीम ने दोनों छात्राओं को अंबेडकरनगर जिले से खोज निकाला। जांच में सामने आया कि दोनों छात्राएं वहां एक गेस्ट हाउस में रुकी थीं।
विज्ञापन

पुलिस ने छापा के दौरान गेस्ट हाउस संचालक मोहम्मद हनीश को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर 19 वर्षीय छात्रा जैनब और गेस्ट हाउस संचालक मोहम्मद हनीश के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। रविवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

मामले में किशोरी को साथ ले गई एक छात्रा और गेस्ट हाउस संचालक मोहम्मद हनीश की गिरफ्तारी की गई है। पूरे प्रकरण की हर पहलू से जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी: अनुराग सिंह, सीओ कैंपियरगंज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें