बसपा कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती तारामंडल रोड स्थित एक लाॅन में धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि गोरखपुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सुधीर कुमार भारती ने कहा कि बाबा साहेब ने शोषित, वंचित समाज को समानता का अधिकार दिलाया।
विशिष्ट अतिथि सुरेश कुमार गौतम ने कहा कि बाबा साहेब से प्रभावित होकर कांशीराम ने उनके पद चिह्नों पर चलकर समाज को जगाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ऋषि कपूर ने की। कार्यक्रम में सदर लोकसभा क्षेत्र से जावेद सिमनानी एवं बांसगांव से डाॅ रामसमुझ को पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की गई। इस मौके पर सुरेश कुमार गौतम, वीरेंद्र पांडेय, दिलीप कुमार, संतोष कुमार जिज्ञासु आदि मौजूद रहे।