फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अमरनाथ एक्सप्रेस में खूब जुटी भीड़, गोरखधाम में भी होती रही धक्का-मुक्की

Tue, 02 Apr 2024 12:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 9 पर गोरखधाम ट्रेन से यात्रा करने के लिए धक्का मुक्की कर ट्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होली में घर लौटे लोग अभी तक वापस लौट रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर दिल्ली, पंजाब जाने वाले यात्रियों की भीड़ जुट रही है। सोमवार दोपहर में अमरनाथ एक्सप्रेस से पंजाब के लुधियाना और अमृतसर जाने वालों की भीड़ थी। वहीं शाम को गोरखधाम एक्सप्रेस में भी धक्का-मुक्की होती रही।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे ने इस बार 54 होली स्पेशल ट्रेन चला रखी है। बड़ी संख्या में लोग इन ट्रेनों से वापस भी लौटे हैं, अभी भी लोग जा रहे हैं। सोमवार को दोपहर दो बजे प्लेटफाॅर्म नंबर नौ पर खड़े होने भर की जगह नहीं थी। इसी प्लेटफाॅर्म से अमरनाथ एक्सप्रेस को जाना था। ट्रेन पहुंचते ही यात्री उसमें चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे।

इस ट्रेन के गुजरने के बाद गोरखधाम एक्सप्रेस भी इसी प्लेटफाॅर्म से जानी थी, लिहाजा फिर भीड़ जुटने लगी। शाम चार बजे फिर प्लेटफाॅर्म पर दोपहर जैसा नजारा दिखने लगा था। बीते बुधवार से ही रोज स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें