फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला संवाद: सुनिए... सोशल मीडिया के दबंगों की कहानी उन्हीं की जुबानी, इंफ्लुएंसर बनने को पढ़ाई न छोड़ें

Sun, 16 Jul 2023 12:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के साथ जुड़ा दबंगई का नाम अब अपराध की दुनिया के लिए नहीं, सोशल मीडिया के दबंगों के नाम से भी जाना जा रहा है। ऐसे होनहार और जुनूनी युवाओं ने गोरखपुर की पहचान इस क्षेत्र में भी जमा दी है और आज गोरखपुर ही नहीं, देश-दुनिया में लोग उनके इस कौशल से उन्हें पहचानते हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बचपन से आर्थिक तंगी, रिश्तेदारों में अपनी कमजोर स्थिति और भविष्य को अंधकारमय भांपकर गोरखपुर से नौकरी के लिए दिल्ली गए साधारण से युवक ने अपनी प्रतिभा को पहचाना और उसे अपनी मेहनत, लगन और साधना से ऐसा निखारा कि लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसे सुमित गोरखपुरिया के नाम से पहचानते हैं। कमरे में बंद रहकर अपने जुनून में जुटे इस हुनरमंद को गोरखपुर में भले ही लोग शक्ल से नहीं पहचानते, मगर सोशल मीडिया पर उसे गोरखपुर का दबंग माना जाने लगा है। 
विज्ञापन


गोरखपुर के साथ जुड़ा दबंगई का नाम अब अपराध की दुनिया के लिए नहीं, सोशल मीडिया के दबंगों के नाम से भी जाना जा रहा है। ऐसे होनहार और जुनूनी युवाओं ने गोरखपुर की पहचान इस क्षेत्र में भी जमा दी है और आज गोरखपुर ही नहीं, देश-दुनिया में लोग उनके इस कौशल से उन्हें पहचानते हैं।

सुमित गोरखपुरिया की तो कहानी ही निराली है। बड़ी प्रसिद्धी के बाद भी सुमित अपने अतीत से अलग नहीं हुए हैं। वह बेहद साधारण ढंग से रहते-बोलते हैं। शायद यही वजह है कि उनके पड़ोसी और रिश्तेदार समझ ही नहीं पाते कि उनके बीच रहने वाले एक सादा सा युवक सोशल मीडिया की दुनिया का दबंग है। सुमित ने दिल्ली-नोएडा में नौकरी के दौरान एक पार्टी-आयोजन को अपने शेरो शायरी वाले अंदाज में वीडियो के जरिये सोशल मीडिया पर पोस्ट की और वह इतना वायरल हो गया कि उन्हें लोग सुमित गोरखपुरिया कहने लगे। 
विज्ञापन


वहां से पहचान के साथ उनकी दुनिया भी बदल गई। वह नौकरी छोड़कर गोरखपुर लौटे और आज अपनी पत्नी के अलावा बडे़ स्टाॅफ के साथ इस काम से अच्छे पैसे और नाम कमा रहे हैं।
गोरखपुर में सोशल मीडिया के एक ऐसे ही दबंग हैं देवांश राय। 18 साल के दुबली-पतली काया वाले देवांश को देखकर समझ पाना नामुमकिन है कि वह सोशल मीडिया पर स्टॉक मार्केट के हीरो हैं। 
Trending Videos

बड़ी संख्या में लोग उनके लाइव प्रोग्राम से जुड़कर स्टॉक मॉर्केट के टिप्स लेकर मोटा मुनाफा कमाते हैं। दिन पर दिन इनकी प्रसिद्धी बढ़ती जा रही है। इसके लिए वह खासकर अपनी मां को श्रेय देते हैं, जिन्होंने कोविड के दौरान अपनी जमा पूंजी उन्हें देकर उनके हुनर को निखारने में मदद की। पिता ने भी उनके हर कदम की सराहना की और आज वह लाखों की कमाई से अपने माता-पिता ही नहीं, फॉलोअर्स के भी हीरो हैं।

इसी तरह सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर राधिका, अनन्या और अर्चना ने भी अपनी धाक जमाई है। कभी इनके रिश्तेदार, माता-पिता से कहते थे कि क्यों बच्ची का समय बर्बाद करवा रहें हैं, मगर आज यही बच्चियां बड़ों-बड़ों से आगे हैं। सोशल मीडिया के जरिये पहचान ही नहीं, पैसा कमाने के मामले में इन्होंने बहुतों को पीछे छोड़ दिया है। यही वजह है कि कल तक इनकी आलोचना करने वाले अब प्रशंसकों में शामिल हैं। कुछ तो अपने बच्चों से भी कहने लगे हैं- बनना है तो इन जैसा बनो..।

ऐसे कई और होनहारों की जानकारी हम नीचे दे रहे हैं। इन सभी की राय है कि यदि सोशल मीडिया पर छाना और कमाना है तो दिल-सब्र तो बड़ा रखना ही होगा, साथ ही अपने ज्ञान-शिक्षा पर भी पूरा समय देना होगा। जल्दबाजों और कमजोर दिल वालों का इस प्लेटफॉर्म पर सफल होना मुश्किल ही नही, नामुमकिन है।

इंफ्लुएंसर बनने के लिए पढ़ाई न छोड़ें
अगर आप में दूसरों तक अपनी बात पहुंचाने का हुनर है तो सोशल मीडिया प्लेटफार्म आपका इंतजार कर रहा है। यहां आप जो भी बात कहेंगे या लिखेंगे, उसे हाथों-हाथ ले लिया जाएगा। सोशल मीडिया के सही उपयोग से आप नाम के साथ-साथ अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं। ये बातें अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में यूट्यूबर, इंफ्लुएंसर और पेज क्रिएटर ने कहीं।
 

गोरखपुर में कई सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं जो यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर वीडियो अपलोड करके अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। उनका कहना कि रील्स, पेज और चैनल की दुनिया में सोच- समझकर कदम रखें। रख दिया तो फिर पीछे मुड़कर मत देखिएगा। सबसे सही फैसला तो यह होगा कि पहले पढ़ाई पूरी करें। इंफ्लुएंसर बनने के लिए पढ़ाई न छोड़ें। संवाद में शामिल युवाओं का कहना था कि यह क्षेत्र आपको सम्मान, समृद्धि और पहचान देता है। इसमें समय लगता है। यदि आपको लगता है कि तुरंत रील बनाते व पेज तैयार करते ही कमाई होने लगेगी तो यह गलत है। दूसरी सबसे अहम चीज है कि अपने अलग स्टाइल और कंटेंट पर काम करें। प्रतियोगिता बहुत ज्यादा है और काम कठिन है। जब तक हम कंटेंट में कुछ अलग नहीं करेंगे, तब तक धमाल नहीं मचा पाएंगे।

राधिका इंस्टाग्राम
इंस्टा @gorakhpurdelicacies
राधिका, सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर फूड ब्लॉगर हैं। एक निजी कंपनी में टेक्निकल सहायक इंजीनियर के तौर पर काम कर चुकी हैं। परिवार की मदद के बाद उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। इंस्टाग्राम पर वह शहर के छोटे-बड़े होटलों-रेस्तरा के खाने का वीडियो डालती हैं। लोगों को इनके वीडियो बहुत पसंद हैं। उनकी खुद की मार्केटिंग एजेंसी है, जिसमें सात लोगों की टीम है।

अनुपम राज
इंस्टा @texta-neo-z

गेमिंग के रूप में अपना करियर शुरू करना चाह रहे थे। इसके लिए उन्हें माने डिवाइस की जरूरत थी। हालांकि घरवालों ने पहले पढ़ाई करने की सलाह दी। आज उनके इंस्टा पर 64k से भी अधिक फॉलोअर हैं। इनका इनकम हजारों में है।

सुमित गोरखपुरिया
इंस्टा @sumitgorakhpur

आर्थिक रूप से कमजोर थे। बैकग्राउंड अच्छा नहीं था। इसके बाद भी उन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर सोशल मीडिया पर एक अलग मुकाम हासिल किया। सुमित वीडियो के वॉइसओवर के दम पर 107k फॉलोअर्स हासिल कर चुके हैं। उनकी पत्नी भी इसी काम से जुड़ी हैं।
 

देवांश राय
इंस्टा @DevanshRaiYT
यूट्यूब @Devansh Rai

देवांश यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर लोगों को स्टॉक मार्केट के बारे में बताते हैं। उनकी उम्र 18 साल है। वह सोशल मीडिया के दम पर लाखों रुपये कमाते हैं। यूट्यूब से ट्रेडिंग करना सीखते हैं। नफा हो या नुकसान लोगों को वीडियो के माध्यम से बताते हैं। इनके यूट्यूब चैनल पर 330k और 150 k फॉलोअर हैं।
 

प्रभाकर प्रताप सिंह
youtube- @earnwithstocks

कुशीनगर के रहने वाले प्रभाकर को कंप्यूटर से गेम खेलने का शौक था। लेकिन महंगी डिवाइस के कारण अपने शौक को आगे नहीं बढ़ा पाए। उन्होंने धीरे-धीरे स्टॉक मार्केट को जानना शुरू किया और उसका वीडियो बनाकर यूट्यूब पर डालने लगे। सोशल मीडिया पर इनके तगड़े फॉलोअर हैं। इनके यूट्यूब पर 61k फॉलेवर हैं।
 

चंदन त्रिपाठी
youtube- @knowledekingckt

चंदन गोरखपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन भी पूरा नहीं किया है। लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया के दम पर एक नया आयाम स्थापित किया है। वह यूट्यूब के 40 चैनलों को संचालित करते हैं। इस काम की शुरुआत में उनकी पिता ने उनकी बहुत मदद की। आज इसी के दम पर उन्होंने जमीन-गाड़ी सब खरीद ली है।

अभिन्या शुक्ला
इंस्टा @panda_kitchen11

इंस्टाग्राम पर फूड ब्लॉगिंग करती हैं। उन्हें चटपटी चीजें सोशल मीडिया पर दिखाने का शौक है। कोविड के दौरान से ही उन्होंने यह काम शुरू कर दिया था। उन्होंने सबसे पहले खाने की रेसिपी का वीडियो बनाना शुरू किया था। अब वह गोरखपुर की जानी-मानी फूड ब्लॉगर हैं।

 

प्रिंस भट्ट
इंस्टा @foodpremi.in

प्रिंस फूड ब्लॉगिंग का काम करते हैं। उन्होंने वर्ष 2017 से काम शुरू किया था लेकिन लॉकडाउन में यह बंद हो गया। इसके बाद उन्होंने व्यापार का काम शुरू किया। वहां से कमाए रुपयों से सोशल मीडिया पर फिर से काम शुरू किया। आज सोशल मीडिया पर उनके हजारों में फॉलोअर हैं।

 

राज साहनी
इंस्टा @jilaup53

राज इंस्टाग्राम पर ट्रेवल्स का वीडियो बनाते हैं। वह गोरखपुर के उन स्थानों को दिखाते हैं जिन्हें लोग कम जानते हैं। राज का नौका बिहार का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

 

अनुराग मौर्य
इंस्टा @gkp_up

अनुराग गोरखपुर से बीएड कर रहे हैं। वह गोरखपुर का छोटा-छोटा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। वह इसमें खाना, घूमना-फिरना और खबरों को भी दिखाते हैं। इसके अलावा वह गोरखपुर के प्रसिद्ध लोगों को प्रमोट भी करते हैं।

 

अंकित
इंस्टा @ankit.raw

अंकित को फोटोग्राफी का शौक रहा है। वह हाईस्कूल से ही फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करना शुरू कर चुके थे लेकिन उन्होंने साथ-साथ पढ़ाई भी की। पढ़ाई के लिए वह देहरादून भी गए। उन्होंने देहरादून में एक फोटो क्लिक की। उस फोटो को देहरादून टूरिज्म ने उठा लिया। वह फोटो वायरल हुआ था। इसी फोटो से प्रेरणा लेकर उन्होंने अपने काम को आगे बढ़ाया। 2023 की होली के एक वीडियो को 56 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा। इन्हीं वीडियो के दम पर वह हजारों रुपये कमाते हैं।

 
विज्ञापन

अर्चना गुप्ता
मोज एप @creatorarchana

अर्चना गुप्ता मोज पर वीडियो बनाती हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो को बहुत प्यार मिलता है। वह सोशल मीडिया पर एजुकेशन और मोटिवेशनल वीडियो पोस्ट करती हैं। मोज पर इनके ढाई लाख से अधिक फॉलोअर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें