संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। राप्तीनगर विस्तार योजना आवंटी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को प्राधिकरण उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन से मुलाकात की। उनकी समस्याओं को सुनने के बाद उपाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने सहायक अभियंता एके तायल को अधिकृत करते हुए समस्याओं का समाधान कराने का निर्देश दिया।
समिति के अध्यक्ष मधुसूदन ओझा के साथ पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में संरक्षक रमेश चंद्र गुप्ता, संगठन मंत्री राजेश कुमार तिवारी, विकास पटेल और आरके शर्मा समेत अन्य शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने प्राधिकरण उपाध्यक्ष से पीएसी प्रशिक्षण अकादमी के समक्ष स्थित पार्क का सुंदरीकरण कराने, काॅलोनी की जर्जर सड़कों एवं नालियों की मरम्मत कराने, सीवरेज के इंतजाम को दुरुस्त कराने की मांग की।