फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अब तीमारदार ने लगाया खाने में कीड़ा मिलने का आरोप, 3 कैंटीन पहले हो चुके हैं बंद

Tue, 17 Sep 2024 10:51 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोरखपुर एम्स में पुष्पा फूड सर्विसेज की तीनों कैंटीन व दोनों आऊटलेट बंद हैं, लेकिन रैन बसेरा के पास दूसरी संस्था की एक कैंटीन संचालित है। सोमवार शाम को इस कैंटीन से सैनिक विहार कॉलोनी निवासी तीमारदार अजय नारायण तिवारी ने खाना पैक कराया था।
विज्ञापन
गोरखपुर एम्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर एम्स में खाने की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें कम नहीं हो रही हैं। परिसर में संचालित एक और रेस्टोरेंट से लाए गए खाने में एक तीमारदार ने कीड़ा मिलने की शिकायत की है। हालांकि खाने का पैकेट अस्पताल के वार्ड में खोला गया था। होटल संचालक का कहना है कि खाना खाते समय ऊपर से कोई कीड़ा गिरा होगा।

विज्ञापन


एम्स में पुष्पा फूड सर्विसेज की तीनों कैंटीन व दोनों आऊटलेट बंद हैं, लेकिन रैन बसेरा के पास दूसरी संस्था की एक कैंटीन संचालित है। सोमवार शाम को इस कैंटीन से सैनिक विहार कॉलोनी निवासी तीमारदार अजय नारायण तिवारी ने खाना पैक कराया था।

अजय नारायन अपने 13 वर्षीय बेटे को बाल रोग विभाग के आईपीडी में भर्ती कराए हैं। उनका आरोप है कि होटल से खाना पैक करवाकर वार्ड में ले आए और बेड पर रखकर भोजन कर रहे थे तो सब्जी में कीड़ा दिखा। उन्होंने होटल संचालक से इसकी शिकायत की। होटल संचालक का कहना था कि पैकिंग या यहां खाने में कुछ नहीं मिला। संभव है कि तीमारदार जहां बेड पर खाना खा रहे हों, वहीं कोई कीड़ा गिरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें