फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अस्पताल में बच्ची बदलने का आरोप, संचालक पर केस दर्ज

Sat, 25 Nov 2023 11:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर में कैंपियरगंज जिले में नगर पंचायत के ओम हॉस्पिटल में शुक्रवार को ऑपरेशन के बाद नवजात बच्ची को बदले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची को स्वस्थ दिखाने के बाद डॉक्टर ने कहा कि तुम्हारी बच्ची मरी पैदा हुई थी, दूसरे की गलती से दिखा दिया था। पुलिस ने संचालक केएन जायसवाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महराजगंज के भगवानपुर कोठी निवासी मुनिराम सहानी ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में लिखा कि पत्नी किसमती देवी (28) को प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार सुबह नौ बजे कैंपियरगंज के ओम हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां संचालक केएन जायसवाल ने बताया कि ऑपरेशन करना पड़ेगा और खर्च 15 हजार रुपये आएगा। चार हजार जमा कराने के बाद प्रसूता को ऑपरेशन थिएटर में ले गए। करीब साढ़े ग्यारह बजे ऑपरेशन से बच्ची पैदा हुई। डाॅक्टर ने बुलाकर बच्ची को दिखाया और कहा वह स्वस्थ है।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- हर जरूरतमंद को इलाज के लिए मिलेगी भरपूर मदद
विज्ञापन


पति बाहर रिश्तेदारों को चाय-पानी कराने चला गया। उसी दौरान दूसरी प्रसूता मेंहदावल कस्बे की रेखा को ऑपरेशन से बच्ची हुई, कुछ देर बाद अस्पताल संचालक केएन जायसवाल आए और कहा कि तुम्हारी बच्ची मृत पैदा हुई थी। गलत बता दिया था जो बच्ची जिंदा है वो रेखा की है।
विज्ञापन


इस पर हमने कहा कि पहले मेरी पत्नी का ऑपरेशन हुआ, जच्चा बच्चा ठीक थे। कब वह मृत हो गई। संचालक ने कहा कि ज्यादा उछल कूद मत करो, कुछ नहीं होगा। इस पर पुलिस को सूचना दी और तहरीर देकर मृत बच्ची का पोस्टमार्टम और जीवित बच्ची का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की। इस संबंध में थानेदार अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें