फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित: अकासा एयरलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
अकासा एयरलाइन: 30 अप्रैल से शुरू होगी गोरक्षनगरी से दिल्ली-मुंबई की उड़ान
विज्ञापन



कंपनी ने 30 अप्रैल से 24 अक्टूबर तक का जारी किया शेड्यूल



एयरपोर्ट से सुबह 11:35 बजे से मुंबई और दोपहर 12:45 बजे से दिल्ली की उड़ान


अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। महायोगी गुरु गोरक्षनाथ सिविल एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यहां से अब अकासा एयरलाइन के विमान दोनों जगहों के लिए उड़ान भरेंगे। एयरफोर्स से मंजूरी मिलने के बाद कंपनी ने 30 अप्रैल से 24 अक्टूबर 2024 तक का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।



इधर, महायोगी गुरु गोरक्षनाथ सिविल एयरपोर्ट से कई कंपनियों की विमान सेवा एक के बाद एक बंद हो जाने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब अकासा एयरलाइन के विमानों को अनुमति मिल जाने से मुंबई और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन




अकासा एयरलाइन की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, 30 अप्रैल से हर दिन एक विमान एयरपोर्ट पर सुबह 10:55 बजे उतरेगा। यहां 40 मिनट रुकने के बाद 11:35 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। वहीं दूसरा विमान 12:05 बजे एयरपोर्ट पर उतरेगा। यहां 40 मिनट रुकने के बाद दोपहर 12:45 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।



वर्तमान में गोरखपुर से इंडिगो और एलायंस एयर के छह विमान दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता की उड़ान भरते हैं। स्पाइसजेट ने फरवरी 2024 में गोरखपुर से दिल्ली व मुंबई की उड़ान को बंद कर दिया था। हाल ही में एलायंस एयर ने क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत शुरू हुई लखनऊ की भी उड़ान बंद कर दी। साथ ही दिल्ली की उड़ान को चार दिन कर दिया।



इसके बाद से ही गोरखपुर से मुंबई, दिल्ली जाने वाले यात्रियों को महंगे टिकट बुक कराकर यात्रा करनी पड़ रही थी। वहीं शहर के कुछ लोग गोरखपुर से विमान का विकल्प कम होने की वजह से अयोध्या एयरपोर्ट से मुंबई और दिल्ली का हवाई टिकट बुक कराने लगे थे।
विज्ञापन




वर्जन



अकासा एयरलाइन ने शेड्यूल जारी कर दिया है। एयरपोर्ट से 30 अप्रैल से दिल्ली और मुंबई के लिए कंपनी के विमान उड़ान भरेंगे। विमान बढ़ने से यात्रियों के लिए विकल्प बढ़ेगा और टिकट बुक कराते समय भी राहत मिलेगी।



-विजय कौशल, एजीएम प्रचालन एयरपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें