फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एम्स की लिफ्ट का गेट फंसा, छह मिनट तक परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स की ओपीडी की चार नंबर लिफ्ट का गेट मंगलवार को फंस गया। लिफ्ट में 10 मरीज व तीमारदार सवार थे। किसी ने अलार्म का बटन दबाया तो गार्ड पहुंचे। चाबी की सहायता से गेट खोला गया। इस दौरान करीब छह मिनट पर मरीज व तीमारदार इसमें फंसे रहे। इससे पहले भी एम्स की लिफ्ट कई बार खराब हो चुकी है। हालांकि एम्स के मीडिया प्रभारी डा. अरूप मोहंती का कहना है कि ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

एम्स में मरीजों व तीमारदारों की सुविधा के लिए लगाई गई लिफ्ट नियमित मरम्मत नहीं होने के चलते अक्सर खराब रहती है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को दोपहर बाद करीब 3.20 बजे सेकेंड फ्लोर से 10 मरीज व तीमारदार चार नंबर लिफ्ट में सवार होकर ग्राउंड फ्लोर पर आए। नीचे आने पर लिफ्ट का गेट नहीं खुला। करीब एक मिनट तक प्रयास के बाद जब गेट नहीं खुला तो किसी ने अलार्म का बटन दबाया तो गार्ड वहां पहुंचे। इसके बाद चाबी लाकर गेट खोला गया। इस दौरान करीब छह मिनट तक लोग लिफ्ट में फंसे रहे।
विज्ञापन

वहीं एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. अरुप मोहंती का कहना है कि कोई लिफ्ट नहीं फंसी थी। कुछ लोगों ने अफवाह उड़ाई है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें