फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स: डॉक्टरों की नियुक्ति-प्रमोशन के लिए फिर से होगा साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
साक्षात्कार समिति के चेयरमैन की नियम विरुद्ध नियुक्ति के कारण रद्द की गई प्रक्रिया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एम्स में नए डॉक्टरों की तैनाती और पहले से कार्यरत डॉक्टरों की पदोन्नति के लिए 13 व 14 दिसंबर को हुए साक्षात्कार को रद्द कर दिया गया है। चर्चा है कि साक्षात्कार समिति के चेयरमैन की नियम विरुद्ध नियुक्ति के कारण पुरानी प्रक्रिया को रद्द किया गया है। फरवरी के दूसरे व तीसरे सप्ताह में फिर से साक्षात्कार कराया जाएगा।
पूर्व कार्यकारी निदेशक प्रो. सुरेखा किशोर के कार्यकाल में नए डाक्टरों की नियुक्ति के लिए छह सितंबर को विज्ञापन निकाला गया था। इसमें 68 डाक्टरों ने आवेदन किया था। इसके अलावा छह दिसंबर को डाक्टरों के प्रमोशन के लिए विज्ञापन निकाला गया था। केजीएमयू लखनऊ के पूर्व कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डाॅ. विपिन पुरी एम्स गोरखपुर में नियुक्ति समिति के चेयरमैन थे। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने किसी को चेयरमैन नहीं बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई नियुक्ति व साक्षात्कार के लिए प्रक्रिया शुरू हुई तो एम्स प्रशासन ने केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद को चेयरमैन बना दिया, जबकि नियमानुसार ऐसा नहीं किया जा सकता था। नियुक्ति व साक्षात्कार प्रक्रिया के पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव को चेयरमैन बनाया था, लेकिन एम्स प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। चेयरमैन की नियम विरुद्ध हुई नियुक्ति के चलते ही पहले की प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया।
एम्स के कार्यकारी निदेशक प्रो. जीके पॉल ने कहा कि प्रशासनिक आधार पर प्रक्रिया को रद्द किया गया है। जल्द ही नई प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें