फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एम्स ईडी का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, एमबीबीएस छात्र से मांगे रुपये- जानिए कैसे हुई जानकारी

Sat, 10 Jan 2026 10:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

एम्स की ईडी विभा दत्ता ने बताया कि व्हाट्सएप नंबर सुबह हैक हो गया था। कुछ लोगों से रुपये की डिमांड भी हैकर ने की थी। मेरी जानकारी में किसी ने रुपये नहीं ट्रांसफर किए थे। लोगों को अवेयर करने के लिए अपनी तरफ से सूचना डाल दी थी।
विज्ञापन
एम्स की कार्यकारी निदेशक विभा दत्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स की कार्यकारी निदेशक (ईडी) विभा दत्ता का व्हाट्सएप नंबर साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया। हैकर ने व्हाट्सएप और सोशल मीडिया अकाउंट से खुद को ईडी बताकर कई लोगों से रुपये मांगने शुरू कर दिए। जालसाजों ने एमबीबीएस के एक छात्र से 50 हजार रुपये भी मांगे। हालांकि, उसने रुपये ट्रांसफर नहीं किए।

विज्ञापन


फिलहाल ईडी का व्हाट्सएप अकाउंट डिलीट कर दिया गया है। मामले की जानकारी साइबर सेल को दी गई है। जानकारी के अनुसार, ईडी डॉ. विभा दत्ता ने ऑनलाइन कुछ समान बुक किया था, जिसकी डिलीवरी शुक्रवार को होनी थी।

सुबह डिलीवरी बॉय ने फोन कर पता पूछा लेकिन पते पर डिलीवरी करने में असमर्थता जताई। इस दौरान उसने ईडी से मोबाइल नंबर मांग लिया और उसी नंबर का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप हैक कर लिया।
विज्ञापन


इसके बाद हैकर ने कई जानने वालों से संपर्क कर रुपये की मांग की। जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने लगभग चार बजे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर नंबर हैक होने और किसी अजनबी को रुपये न भेजने की चेतावनी साझा की।

व्हाट्सएप नंबर सुबह हैक हो गया था। कुछ लोगों से रुपये की डिमांड भी हैकर ने की थी। मेरी जानकारी में किसी ने रुपये नहीं ट्रांसफर किए थे। लोगों को अवेयर करने के लिए अपनी तरफ से सूचना डाल दी थी:  डॉ. विभा दत्ता, कार्यकारी निदेशक, एम्स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें