फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स : इसी महीने शुरू हो जाएंगे ब्लड बैंक और डायलिसिस यूनिट

सार

एम्स में ब्लड बैंक का संचालन इसी महीने शुरू होने की उम्मीद है। साथ ही डायलिसिस यूनिट भी शुरू हो जाएगा। वहीं, डायलिसिस यूनिट के लिए भी मशीनें लग रही हैं। 25 फरवरी के आसपास मुख्यमंत्री के हाथों इन दोनों सुविधाओं के उद्घाटन की तैयारी है।
विज्ञापन
गोरखपुर एम्स। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स में ब्लड बैंक का संचालन इसी महीने शुरू होने की उम्मीद है। इसी के साथ डायलिसिस यूनिट भी शुरू हो जाएगी। ब्लड बैंक के लिए बस अनुमति मिलने की देर है, वहीं, डायलिसिस यूनिट के लिए भी मशीनें लग रही हैं। 25 फरवरी के आसपास मुख्यमंत्री के हाथों इन दोनों सुविधाओं के उद्घाटन की तैयारी है।

विज्ञापन


एम्स में अभी ब्लड बैंक नहीं है। इसके चलते गंभीर मरीजों को इलाज में दिक्कत आती है। छोटी सर्जरी के लिए भी रक्त का इंतजाम जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से कराना पड़ता है। कार्यकारी निदेशक ने इसके लिए प्रयास किया तो पिछले महीने एक टीम ने अनुमति के लिए एम्स परिसर का निरीक्षण किया था। इस टीम ने ब्लड बैंक खोलने के लिए जरूरी मानक पूरे होने से संबंधित अपनी रिपोर्ट दे दी है।अब इसके लिए अनुमति मिलने का इंतजार है।

वहीं, ब्लड बैंक नहीं होने व विशेषज्ञ चिकित्सक की कमी के चलते डायलिसिस यूनिट भी शुरू नहीं हो पा रही थी। ब्लड बैंक की अनुमति मिलने के बाद पीपीपी मोड पर एक संस्था के साथ अनुबंध कर डायलिसिस यूनिट शुरू करने का प्रयास भी तेज हो गया है। उम्मीद है कि इसी महीने कंपनी की तरफ से सभी मशीनें लगा दी जाएंगी। एम्स प्रशासन चाहता है कि इन दोनों सेवाओं का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करें। उम्मीद है कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में इसके लिए अनुमति मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें