अहिबरन जयंती पर निकाली शोभायात्रा, किया जयघोष
देवरिया। बरनवाल सेवा समिति की ओर से रविवार को महाराजा अहिबरन जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया और शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए जयघोष किया। बरनवाल सेवा सदन से शुरू होकर यात्रा प्रमुख मार्गों से होकर गुजरते समय यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शाम को सीसी रोड स्थित एक विवाह भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सहभोज का आयोजन हुआ। इसके मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ.एसपी मणि त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों एवं महिलाओं ने भाग लिया। अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष नरेंद्र बरनवाल, विनय बरनवाल, त्रिलोकी, अनामिका, सुप्रिया, शिखा, इशांत, अटल, रामप्रवेश बरनवाल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।