फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में कृषि उत्पादकता कम, सरकार साथ, किसान बढ़ाने का करें प्रयास : सूर्य प्रताप शाही

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्किट हाउस एनेक्सी सभागार भवन में आयोजित हुई मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हमारी कृषि उत्पादकता में वृद्धि हुई है, लेकिन अन्य राज्यों पंजाब, तेलंगाना आदि की अपेक्षा बहुत कम है। वहीं, प्रदेश स्तर पर पूर्वांचल में कृषि उत्पादकता कम है। ऐसे में किसान उत्पादकता बढ़ाने के लिए पूरा प्रयास करें। सरकार हर संभव मदद कर रही है। मुख्यमंत्री ने निजी नलकूपों का बिजली बिल भी माफ कर दिया। गन्ना भुगतान भी समय पर हो रहा है। दलहन, तिलहन के मिनी किट वितरित करके इनके उत्पादन में वृद्धि की जा रही है।
मंगलवार को कृषि मंत्री सर्किट हाउस एनेक्सी भवन सभागार में मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उचित समय पर खेती और बीज, उर्वरक तथा सिंचाई की संतुलित मात्रा में उपयोग से कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी संभव है। जलवायु अनुकूल कृषि में कम पानी और रसायन की आवश्यकता होती है, इसलिए उसे ही अपनाएं। किसानों की विभिन्न समस्याओं पर कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के उत्पादन के लिए बीज विकास निगम लगातार प्रयासरत है। प्रधानमंत्री के प्रयास से वाराणसी में चावल अनुसंधान केंद्र भी उच्च गुणवत्ता के बीजों पर उत्पादन कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने गोष्ठी में गोरखपुर, अयोध्या और बस्ती मंडल से आए किसानों की समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। उपस्थित अधिकारियों से कहा कि नलकूप और खराब नालियों को तत्काल ठीक कराएं। सोलर पंप से संंबंधित खराबी के लिए मंडल स्तर पर सर्विस सेंटर बनाने की कार्य योजना पर काम कर रही है। वहीं, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विभाग के अधिकारियों ने कृषि उत्पादकता में वृद्धि, जलवायु परिर्वतन अनुकूल कृषि, पर्यावरण हितैषी कृषि तथा उनकी अतिरिक्त आय वृद्धि उपाय के बारे में जानकारी दी।
तीनों मंडलों के आयुक्तों ने भी कृषि योजनाओं, विभिन्न कृषि मददों और किसान कल्याण के लिए योजनाओं से अवगत कराया। गोष्ठी में किसान उत्पादक संगठन, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि, एकीकृत कृषि, जैव कृषि के संबंध में भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी ने ग्राम पंचायत स्तर पर गोष्ठियां आयोजित करने और किसानों से खेतों के मेड़ों पर पौधरोपण करने की बात की। साथ ही कहा कि किसान सम्मान निधि योजना में वही खाता जोड़े जो आधार से लिंक हो और केवाईसी (नो योर कस्टमर) जरूर करा लें। ताकि निधि का लाभ समय से मिले सके।

गोष्ठी में गोरखपुर, अयोध्या और बस्ती के कमिश्नर, निदेशक उद्यान, डीएम कृष्णा करुणेश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें