फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अग्रवाल महिला मंडल का सेवाभाव कार्यक्रम आयोजित

Fri, 02 Feb 2024 07:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अग्रवाल महिला मंडल ने बृहस्पतिवार को कुसम्ही जंगल स्थित डॉ. आरए अग्रवाल के फार्म हाउस पर सेवाभाव कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्ष रश्मि बंका ने सेवाभाव की विशेषताएं बताकर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने सभी के साथ मिलकर गरीबों में आवश्यक सामग्री, वस्त्र एवं खाद्य पदार्थों का वितरण किया। संस्था की संस्थापिका अध्यक्ष सुधा मोदी ने कहा हमारा संकल्प यही है कि जहां तक हो सके हम सभी का सहयोग करें। समाज को बराबरी के दर्जे पर लाने के लिए यह हमारा छोटा सा प्रयास है। कार्यक्रम में सचिव प्राची जैन, आभा, मंजू, रश्मि, रीता, साधना आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें