फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रोमांचक मुकाबले में आगरा ने कानपुर को दी शिकस्त

विज्ञापन
रीजनल स्पोर्ट स्टेडियम में उत्तर प्रदेश खेल विभाग और क्षेत्रीय खेल कार्यालय द्वारा आयोजित राज्य
विज्ञापन
- उतार-चढ़ाव भरा रहा राज्य फुटबाल प्रतियोगिता का दूसरा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में खेली जा रही राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता का दूसरा दिन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा। पहले मैच में आगरा और कानपुर के बीच मैच खेला गया। आगरा ने कानपुर मंडल को 1-0 गोल के अंतर से पराजित किया।
कानपुर टीम के सभी खिलाड़ियों ने गोल करने का अथक प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। दूसरा मैच बस्ती बनाम अलीगढ़ मंडल के बीच खेला गया, जिसमें बस्ती ने पहले हाफ में एक गोल करके बढ़त बनाई, लेकिन दूसरे हाफ में अलीगढ़ की टीम ने भी एक गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों में से कोई भी अगला गोल नहीं कर सकीं, जिसके कारण मैच टाई हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मैच अयोध्या और बरेली के मध्य खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंत में यह मैच भी टाई हो गया। चौथे मैच में आजमगढ़ टीम की अनुभवी खिलाड़ियों के सामने प्रयागराज मंडल टीम की खिलाड़ी टिक न सकीं और अंत में उन्हें 0-4 के अंतर से शिकस्त झेलनी पड़ी। आजमगढ़ टीम की सरिता ने हैट्रिक गोल किए।
निर्णायक की भूमिका में मोहम्मद हमजा, संजय साहनी, आमिर खान, रतन अनवर, विशाल, अमित कन्नौजिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें