झंगहा। इलाके के रामपुर डाड़ी चौराहे पर एक नर्सिंग होम में मरीज की मौत पर बुधवार को परिजनों ने हंगामा किया। आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की मौत हुई है। पुलिस ने समझा कर परिजनों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक, झंगहा के लक्ष्मीपुर के शिउसा टोला निवासी विमला देवी की बेटी मंजू देवी को प्रसव पीड़ा होने पर जनसेवा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, यहां पर ऑपरेशन से बच्ची पैदा हुई। तबीयत खराब होने पर उसे लेकर परिजन दूसरे अस्पताल चले गए और फिर एक अन्य अस्पताल में बुधवार को मौत हो गई। मौत के बाद परिजन जनसेवा हॉस्पिटल पर शव लेकर पहुंच गए और गलत ऑपरेशन का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। अस्पताल के चिकित्सक डाॅ. एक के भारद्वाज ने कहा कि महिला का सुरक्षित ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद जच्चा-बच्चा को लेकर परिजन चले गए। लापरवाही का आरोप गलत है। ब्यूरो