महराजगंज। गो आश्रय केंद्र अहमदपुर हड़हवा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा के साथ मनाया गया। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया एवं जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने पूजन कर गोवंशों को पुष्टाहार खिलाया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन-अर्चन से हुई, जिसमें विधायक और जिलाधिकारी ने मंत्रोच्चारण गोशाला पूजन किया। इसके बाद गो माता का पूजन किया गया और उन्हें गुड़ एवं फल एवं अन्य पुष्टाहार खिलाया गया। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं ने मंगलगीत भी गाया। इस अवसर पर विवेक गुप्ता, अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, डीडीओ बीएन कन्नौजिया, डॉ. हौसला प्रसाद आदि मौजूद रहे।