फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के बाद अब स्पोर्ट्स सिटी का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
राप्तीनगर विस्तार योजना में जीडीए बनाएगा 25 एकड़ में स्पोर्ट्स सिटी
विज्ञापन


विभिन्न खेलों के लिए जगह के साथ ही हॉस्टल आदि की भी सुविधाएं विकसित होंगी
बेंगलुरु, मुंबई की स्पोर्ट्स सिटी का दौरा कर जीडीए की टीम तैयार करेगी रूपरेखा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रामगढ़ताल क्षेत्र में प्रदेश का पहला वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनकर तैयार होने के बाद अब जल्द ही गोरक्षनगरी एवं उसके आसपास के जिलों के खिलाड़ियाें, युवाओं को स्पोर्ट्स सिटी का तोहफा भी मिलने जा रहा है। इसे लेकर गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मानबेला के पास राप्तीनगर विस्तार योजना में 25 एकड़ में इसका निर्माण होगा। यहां विभिन्न खेलों के लिए बहुउद्देशीय स्टेडियम, इनडोर स्टेडियम, मीटिंग हॉल उपलब्ध कराने के साथ ही खिलाड़ियों के लिए हाॅस्टल, आवासीय योजना और व्यावसायिक कांप्लेक्स की सुविधा विकसित की जाएगी।
जीडीए प्रशासन के मुताबिक जल्द ही प्राधिकरण के अभियंताओं की एक टीम बेंगलुरु, मुंबई आदि शहरों में बनी स्पोर्ट्स सिटी देखने जाएगी। वहां से लौटकर आने के बाद टीम यहां के स्पोर्ट्स सिटी की रूपरेखा तैयार करेगी। बता दें, निकाय चुनाव के पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पोर्ट्स सिटी बनाने की योजना तैयार करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स सिटी में ये भी सुविधाएं मिलेंगी

स्पोर्ट्स सिटी में सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस स्पोर्ट्स क्लीनिक, होटल, मनोरंजन पार्क, मल्टीप्लेक्स और शॉपिंग मॉल, हेल्थ और फिटनेस सेंटर विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा प्रीमियम श्रेणी के एकल आवास, विला एवं ग्रुप हाउसिंग का निर्माण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


कोट-
राप्तीनगर विस्तार योजना में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस स्पोटर्स सिटी विकसित की जाएगी। 25 एकड़ में प्रस्तावित इस स्पोर्ट्स सिटी के लिए जल्द ही प्राधिकरण के अभियंताओं की टीम मुंबई, बेंगलुरु आदि शहरों में बने स्पोर्ट्स सिटी का निरीक्षण करेगी जिसके बाद ले-आउट तैयार किया जाएगा। -महेंद्र सिंह तंवर, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें