फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बारिश के बाद नगर निगम टीम ने संभाला मोर्चा, संभाला जल निकासी का कार्य

Mon, 28 Sep 2026 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। 26 सितंबर की शाम चार से सात बजे तक महानगर में तीन घंटे में 170 मिलीमीटर वर्षा हुई जिसमें 115 मिलीमीटर एक घंटे में दर्ज की गई। इस असाधारण परिस्थिति में गोरखपुर नगर निगम की पूरी टीम ने जल निकासी का कार्य संभाला। महापाैर मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त अजय जैन ने जलभराव वाले कई संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सांसद रवि किशन शुक्ला ने भी स्थलीय जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। नगर निगम ने लालडिग्गी और धर्मशाला बाजार में 125 कवीए क्षमता के जनरेटर सेटों की अतिरिक्त व्यवस्था की। डीजल, विद्युत और सुवाह्य पंपों से देर रात तक जल निकासी हुई जिससे बीएसएनएल कार्यालय से सुबह चार बजे तक पानी निकालकर संचार सेवाएं बचाई गईं। स्वास्थ्य विभाग का त्वरित प्रतिक्रिया दल और निर्माण विभाग के अभियंता पूरी रात सक्रिय रहे, जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी उतरने के बाद गाद और सिल्ट हटाकर साफ-सफाई की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें