फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खिचड़ी मेले बाद तेजी से पूरा कराएं फ्लाईओवर का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बरगदवां-भगवानपुर फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में खिचड़ी मेले के बाद तेजी लाएं। रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे पुल के चारों लेन का निर्माण सितंबर 2024 तक पूरा कर लिया जाए।
सीएम योगी शनिवार दोपहर बरगदवां-भगवानपुर फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की प्रगति का मौके पर जायजा ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने फ्लाईओवर के मैप को भी देखा। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए जल्द से जल्द मार्ग में पड़ने वाले बिजली के खंभों को हटवाने की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि खिचड़ी मेले के बाद यहां कार्य युद्धस्तर पर नजर आना चाहिए। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान रेलवे अधिकारियों की तरफ से बताया गया कि फ्लाईओवर के मार्ग में आने वाले रेलवे क्राॅसिंग पर सितंबर 2024 तक दो लेन का पुल तैयार हो जाएगा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवधि तक कार्य में तेजी लाकर चार लेन पुल तैयार करने के प्रयास होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें