फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीज मिलने के बाद अब पूरा अस्पताल नहीं होगा सील

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना मरीज मिलने के बाद अब पूरा अस्पताल नहीं होगा सील कोरोना संक्रमित वार्ड में एडमिट कमरा ही होगा सील शासन की ओर से जारी की गई नई गाइडलाइंस  अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। अगर निजी अस्पतालों में अब कोरोना मरीज मिलत हैं, तो पूरे अस्पताल को सील नहीं किया जाएगा। जिस वार्ड में मरीज भर्ती होगा। केवल उसी वार्ड को 24 घंटे के लिए सील किया जाएगा। इस दौरान दो बार वार्ड को सैनिटाइज करना होगा। शासन की ओर से नई गाइडलाइंस मिलने के बाद इसकी जानकारी सभी निजी अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग ने देनी शुरू कर दी है।  सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि शासन की ओर से नई गाइडलाइन के तहत निजी अस्पतालों में मरीज मिलने के बाद पूरे अस्पताल को नहीं सील किया जाएगा। केवल जिस वार्ड में मरीज भर्ती होगा, उसे सील करते हुए 24 घंटे के अंदर दो बार सैनिटाइज करना होगा। इसके अलावा अगर मरीज किसी और वार्ड में गया है, तो वहां भी यही नियम लागू होंगे। बताया कि यही कारण है कि निजी अस्पतालों को यह निर्देश दिए गए हैं कि कोविड-19 वार्ड निजी अस्पतालों में ऐसी जगहों पर बनाया जाए, जहां पर मरीज आसानी से पहुंच जाए और किसी अन्य वार्ड से होकर उसे न गुजरना पड़े। इससे अस्पताल में संक्रमण का खतरा कम होगा।  ----------- 374 अस्पतालों को मिली है इलाज की मंजूरी सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि जिले में 374 निजी अस्पतालों को इमरजेंसी में इलाज की मंजूरी दी है। इन अस्पतालों में सामान्य सर्जरी की सुविधा शुरू कर दी गई है। नई गाइडलाइंस के बाद अब इन अस्पतालों में अगर मरीज मिलते हैं, तो पूरे अस्पताल को सील नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें