उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खजनी तहसील परिसर में दो गुटों में मारपीट कर रहे व्यक्तियों का बीच- बचाव करने गए अधिवक्ता विनोद कुमार पांडेय को दबंगों ने दौड़ा कर पीट दिया। देखते ही देखते मामला गंभीर हो गया। इस दौरान सभी अधिवक्ता एकत्र हो गए। तभी मौके पर खजनी थाना प्रभारी अजय कुमार मौर्य टीम के साथ पहुंचे और मामले को शांत कराया। साथ ही आरोपी को दबोच लिया गया। वहीं खजनी तहसील के सभी अधिवक्ता एकत्र होकर आरोपी पर गंभीर धारा में मुकदमा पंजीकृत करने की मांग किए। बताया गया हमलावर तारापति पुत्र छविलाल ग्राम सभा कटवर, रत्नेश पुत्र तारापति, बृजेश यादव पुत्र सीताराम, थाना बांसगांव के हैं, खजनी पुलिस ने दो आरोपियों को कब्जे में ले लिया है।