कुशीनगर की किशोरी मेडिकल कॉलेज में हुई भर्ती गोरखपुर। कुशीनगर में पाई गई पहली कोरोना पॉजिटिव किशोरी मंगलवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत में ठीक है। डॉक्टरों ने उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करते हुए इलाज शुरू कर दिया है। इसके अलावा बीआरडी के आइसोलेशन वार्ड में महराजगंज का एक, गोरखपुर के तीन व देवरिया के दो कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि सभी की हालत पहले से बेहतर है। कॉलेज की टीम उनकी निगरानी में 24 घंटे जुटी है।