सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम के प्रशिक्षु आदित्यमान सिंह का भारतीय वॉलीबॉल टीम में वर्ल्ड चैंपियनशि
अर्जेंटीना में होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी टीम
भारतीय एवं पूर्वोत्तर रेलवे के वाॅलीबॉल टीम कोच के बेटे हैं आदित्य मान सिंह
गोरखपुर। एक जुलाई को बेंगलुरू में हुए अंडर 19 वॉलीबाॅल ट्रायल में शहर के आदित्य मान सिंह का चयन भारतीय टीम में हुआ है। वह अर्जेंटीना में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय टीम की ओर से प्रतिभाग करेंगे।
पिछले दिनों पूरे देश से अलग-अलग खिलाड़ियों ने एनएसएससी सेंटर बेंगलुरू के ट्रायल में भाग लिया था। इसमें गोरखपुर से आदित्य मान भी गए थे। आदित्य मान, भारतीय रेलवे एवं पूर्वोत्तर रेलवे वाॅलीबॉल टीम के कोच विनोद कुमार सिंह के बेटे हैं। उन्हीं के देखरेख और प्रशिक्षण में आदित्य मान ने प्रशिक्षण लिया था। इनके परिवार में बाबा संकटा सिंह भी राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी रहे हैं।
चयन पर नरसा के महामंत्री पंकज सिंह, योगेश मोहन, डॉक्टर फहीम अहमद, चंद्र विजय सिंह, जनार्दन सिंह यादव, विजय बहादुर, शंकर, रविंद्र दुबे आदि ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।