फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञपन की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
नए अंदाज़ में लांच हुई हीरो की नई बाइक गोरखपुर। देश की पसंदीदादोपहिया निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने विश्वस्तरीय और विश्वसनीय फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस प्रीमियम मोटर साईकिल एक्सट्रीम 160 आर को बुधवार को लांच किया। युवाओं के अनुरूप आकर्षक अंदाज़ और दमदार 163cc इंजन क्षमता वाली इस स्पोर्टी बाइक को हीरो मोटोकॉर्प ने डिजिटल लांच माध्यम से बाजार में उतारा है। बीएस-6 मानकों के अनुरूप एफ़ आई सिस्टम वाली यहबाइक इस सेगमेंट की पहली बाइक है। जिसमें सुरक्षा के लिए हैजर्ड स्विच, साइड स्टैंड इन्जन कट ऑफ सिस्टम और एलईडी हेडलैम्प तथा इंडीकेटर्स दिए गए हैं। डिपी मोटर्स के निदेशक नितिन मातन हेलिया ने बताया कि मस्कुलर लुक, बेहतरीन फीचर्स और आधुनिक तकनीक से युक्त एक्सट्रीम सीरीज में हीरो की शानदार पेशकश है जिसके ज़रिये कम्पनी एक बार फिर से प्रीमियम सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाने को तैयार है। मीटर का नेगेटिव एलसीडी डिस्प्ले, मोनो शॉक अब्सॉर्बर, ड्रॉइड हेडलैम्प्स और एंटी लॉक ब्रैकिंग सिस्टम इसको श्रेणी के अन्य सभी मॉडलों से ज्यादा स्टाइलिश और सुरक्षित बनाता है। नई पीढ़ी के इस नए मॉडल की लॉन्च भी हीरो ने एक नए अंदाज़ में किया और डिजिटल लांच के साथ ही सभी प्रमुख शोरूम में मॉडल उपलब्ध होने के साथ ही ग्राहकों को टेस्ट राइड भी करवाई गई। तीन रंगों आने वली ये प्रीमियम मोटरसाइकिल आने से पहले ही इंटरनेट की सनसनी बनी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें