फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रेमी से शादी करने पर अड़ी प्रेमिका, बुलाई पुलिस- किया हंगामा; जानें कैसे मामला हुआ शांत

Tue, 06 Aug 2024 06:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
डायल 112 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 गांव के युवक से प्रेम करने वाली युवती ने सोमवार को शादी करने के लिए गांव से लेकर खोराबार थाने तक हंगामा किया। पहले उसने युवक के परिजन पर दबाव बनाया कि शादी करा दें। तैयार न होने पर डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया और प्रेमी के साथ थाने पहुंच गई।

विज्ञापन


देर शाम तक चली बातचीत में कोई हल नहीं निकला। पुलिस ने दोनों को समझाकर परिजन के साथ घर भेज दिया। खोराबार क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि गांव के रहने वाले युवक से कई वर्ष से प्रेम संबंध है। दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन परिजन तैयार नहीं हैं।

सोमवार दोपहर में प्रेमी को युवती ने मिलने के लिए बुलाया। जानकारी होने पर दोनों के परिजन भी पीछे से पहुंच गए। इसके बाद युवक और युवती अपने परिजन पर शादी करने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन


परिवार जब तैयार नहीं हुए तो युवती ने डायल 112 पर फोन कर दिया। पुलिसकर्मी दोनों को थाने ले आई। कुछ देर बाद युवती के परिजन भी पहुंच गए। देर शाम तक चली बातचीत में युवती प्रेमी से शादी कराने की जिद पर अड़ी रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें