फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: देवकालीगंज में स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग

विज्ञापन
देवकालीगंज में स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग को लेकर लोक समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

-



-शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र देवकालीगंज बाजार में लोक समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। देवकालीगंज में स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग को लेकर लोक समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार को देवकालीगंज बाजार में धरना प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी मांग पर उचित निर्णय नहीं लिया गया तो कलेक्टे्रट परिसर में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा ने कहा कि देवकालीगंज बाजार कछार क्षेत्र के कई गांवों का केंद्र है। स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने से शोहरतगढ़ व जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। जिससे लोगों काफी दिक्कत होती है। स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने से यहां के लोगों को उपचार करवाने के लिए चौराहों पर खुले झोला छाप से इलाज करवाना पड़ता है। जब सही इलाज नहीं होने से कई बार मरीज की हालत बिगडऩे लगती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जहां हर द्वार स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के दावे कर रही रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी से भी पत्राचार किया गया है। अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान नीलू शुक्ल, गिरीश उपाध्याय, उदय प्रताप लाल श्रीवास्तव, नरेश, सर्वेश, सुभाष पासवान, लालबचन, संजय साहनी, दुर्गेश, कृष्ण कुमार, राकेश कुमार, अकरम अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें