फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : प्रशिक्षण से 72 कर्मचारी नदारद, एफआईआर की तैयारी

विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान मतगणना कर्मियों के जानकारी देते एडीएम राजेश सिंह।
विज्ञापन
- मेयर के लिए 49, पार्षद के लिए 51 और नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य के लिए 49 कर्मचारियों ने दिए वोट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान कर्मचारियों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण बुधवार से शुरू हुआ। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महाराणा प्रताप परिसर में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में कर्मचारियों को मतदान से जुड़ी जानकारियां दी गईं। इस दौरान 72 कर्मचारी अनुपस्थित रहे जिसपर सीडीओ एवं प्रभारी अधिकारी कार्मिक संजय मीना ने एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
प्रशिक्षण के बाद कर्मचारियों ने मतपत्र से वोटिंग भी की। इस दौरान मेयर के लिए 49, नगर निगम वार्ड के पार्षद पदों के लिए 51 और नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य के लिए 49 वोट पड़े। प्रशिक्षण कार्यक्रम चार दिनों तक चलेगा। इस दौरान वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को शुरू हुआ दूसरे चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम दो पालियों में सम्पन्न हुआ, जिसमें 72 मतदान कर्मी आए ही नहीं। इनमें पीठासीन अधिकारियों की संख्या 19, मतदान अधिकारी प्रथम आठ, मतदान अधिकारी द्वितीय 20, मतदान अधिकारी तृतीय 14 तथा मतदान अधिकारी चतुर्थ की संख्या 11 है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें