फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter In Gorakhpur: युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी के पैर में लगी गोली, कल वारदात को दिया था अंजाम

Sat, 04 May 2024 09:28 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

भोर में युवती गांव में पहुंची थी। वहां घरों का दरवाजा पीटने लगी थी। जब घर से बाहर लोग निकले तब युवती निर्वस्त्र थी।
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी को पकड़े एसओजी प्रभारी मनीष यादव व सहजनवां थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहजनवा इलाके में युवती से दुष्कर्म के आरोपी ताहिर अली को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है, उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी खलीलाबाद का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। पीड़ित द्वारा पुलिस को दो आरोपियों की पहचान बताई गई थी।

विज्ञापन




मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पास से 315 बोर का दो तमंचा 3 खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस अब इस आरोपी के जारिए दूसरे अज्ञात आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। मुखबिर खास की सूचना पर सहजनवां थाने और एसओजी की टीम ने इलाके में घेराबंदी की थी।
विज्ञापन


पहचान होने और रोकने पर आरोपी की तरफ से गोली चला दी गई। जवाबी कार्रवाई में एसओजी प्रभारी मनीष यादव की गोली आरोपी के पैर में जा लगी। इस दौरान एसओजी के उपनिरीक्षक राजमंगल सिंह, घनश्याम उपाध्याय, पंकज सिंह, करुणा पति त्रिपाठी, राम इकबाल राव, गोविंद यादव, उदय प्रताप सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।
यह है मामला
सहजनवां इलाके में कल यानी शुक्रवार को आजमगढ़ की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। क्षेत्र के रानूखोर गांव आमी नदी के किनारे आजमगढ़ जिले की युवती जो घर से नाराज होकर निकली थी, उसकी मदद के बहाने युवक ने घटना को अंजाम दिया था।

शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे गांव में जाकर युवती ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और परिजनों को जानकारी दी थी। युवती के चेहरे व शरीर पर चोट लगने के कारण उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया था। पुलिस पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी की पहचान करने में जुटी गई थी। 

गांव में जाकर दरवाजा पीटने लगी युवती
भोर में युवती गांव में पहुंची थी। वहां घरों का दरवाजा पीटने लगी थी। जब घर से बाहर लोग निकले तब युवती निर्वस्त्र थी। उसके चेहरे व शरीर पर खरोच के निशान थे। लोगों ने युवती को कपड़े दिए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस व युवती द्वारा बताए गये परिजनों के नंबर पर सूचना दी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें