फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बीमार युवक को नाले में फेंकने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खजनी (गोरखपुर)। खजनी कस्बा निवासी रामचंद्र जायसवाल के बेटे राजकुमार (30) को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान देर रात एक युवक द्वारा जमुरा नाले में फेंकने का आरोप लगा है। आरोप है कि उसने पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, युवक की किडनी खराब है और उसका एसजीपीजीआई लखनऊ से इलाज चल रहा है। घटना वाले दिन वह जायसवाल फार्मा मेडिकल स्टोर पर अपनी दवा लेने गया था। इस दौरान सड़क पर विसर्जन के लिए जा रही प्रतिमाओं को देखने लगा। कस्बे के ही एक अन्य बाइक सवार युवक से उसने वापस लौटने के लिए लिफ्ट मांगी थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे एक अन्य अनियंत्रित बाइक सवार युवक ने उन्हें हल्की टक्कर मार दी। मामूली विवाद में मनबढ़ युवक ने राजकुमार जायसवाल को उठा कर नाले में नीचे फेंक दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें