फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेटे के सामने ही महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पति से दोस्ती का फायदा उठाकर आता था घर, जबरन की वारदात
घर से जबरन उठाकर महिला और उनके बेटे की पिटाई का भी आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शाहपुर इलाके में रहने वाली एक महिला से उनके बेटे के सामने ही दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने महिला और उनके बच्चे को घर से जबरन ले जाकर मारपीट भी की थी। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को छेड़खानी, मारपीट व धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया था। लेकिन, जांच के दौरान दुष्कर्म का मामला सामने आने पर धारा बढ़ाकर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
आरोपी की पहचान शाहपुर के विष्णुपुरम निवासी अभिषेक ओझा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी उनके पति का दोस्त है। वह अक्सर घर आता-जाता था। एक दिन घर में आकर उसन जबरन दुष्कर्म किया। उस दौरान बेटा भी घर पर था। फिर तीन जून को पति की गैरमौजूदगी में अचानक वह अपने दोस्त के साथ आया। बेटे के साथ जबरन गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में सुनसान जगह पर उसने छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर बेटे और मेरे साथ मारपीट की। डॉयल 112 पर मिलाने की कोशिश करने पर मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया। महिला ने इसकी शिकायत पति से की, जिसके बाद थाने में सूचना दी गई। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें