फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी मोहब्बत: शादी का झांसा देकर दो साल तक करता रहा दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 May 2023 04:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

चौरीचौरा पुलिस को तहरीर देकर युवती ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के पास का ही रवि पटवा ने हमसे दो वर्ष पहले दोस्ती की और इसके बाद शादी झांसा देकर मेरे साथ दुष्कर्म करता था। अब शादी करने मुकर रहा है। अपनी शादी किसी और के साथ करने जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चौरीचौरा थाना क्षेत्र क्षेत्र के एक युवती ने गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दो वर्ष से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। बृहस्पतिवार को तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


चौरीचौरा पुलिस को तहरीर देकर युवती ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के पास का ही रवि पटवा ने हमसे दो वर्ष पहले दोस्ती की और इसके बाद शादी झांसा देकर मेरे साथ दुष्कर्म करता था। अब शादी करने मुकर रहा है।

अपनी शादी किसी और के साथ करने जा रहा है। चौरीचौरा पुलिस ने युवती के तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

युवक पर अपहरण का केस दर्ज
वहीं चौरीचौरा इलाके के एक गांव की 13 वर्षीय बालिका के लापता होने के मामले में पुलिस ने युवक पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार को बालिका की मां ने दिए तहरीर में लिखा है कि गांव के पास का राकेश पासवान बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले गया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें